बलरामपुर, मई 7 -- बलरामपुर, संवाददाता। फिरोज पप्पू हत्याकांड के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रदीप कुमार ने 12 मई की तिथि निर्धारित की है। मामले में आगामी तिथि को बहस होनी है। जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि तुलसीपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज पप्पू की वर्ष 2022 में चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। फिरोज पप्पू के भाई की तहरीर पर पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत पांच लोगों के खिलाफ तुलसीपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मामले में पूर्व सांसद सहित सभी आरोपी जमानत पर हैं। जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि एमपी एमएलए कोर्ट में मामला विचाराधीन है। गुरुवार को पक्षों की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं। न्यायालय ने पत्रावली में 12 मई की तिथि निर्धारित की है...