फिरोज नगर के कई घरों तक अब तक नहीं पहुंचा पानी
औरैया, मई 17 -- अजीतमल, संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'हर घर जल योजना' नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल क्षेत्र के गढ़िया रोड स्थित फिरोज नगर मोहल्ले में लापरवाही और अधूरे कार्यों की भेंट चढ़ती नजर आ रही हैं। योजना के तहत महीनों पहले मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाने और घर-घर नल कनेक्शन देने का कार्य कराया गया था, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में परिवारों को पानी की सुविधा नहीं मिल सकी है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने जल्दबाजी में केवल औपचारिकताएं पूरी कर दीं। कई घरों में पाइप लाइन तो डाल दी गई, लेकिन नलों में टोटियां तक नहीं लगाई गईं। वहीं जिन घरों में कनेक्शन दिए गए हैं, वहां अब तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची। ऐसे में मोहल्ले के लोग आज भी हैंडपंपों और निजी संसाधनों के सहारे पेयजल की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.