मोतिहारी, अप्रैल 7 -- कोटवा। कोटवा गांव में छोटे भाई को गोली मारकर खुद फंदा लगा आत्महत्या करने वाला फिरोज कोटवा पीएचसी में गार्ड का काम करता था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व चकिया थाना क्षेत्र में हुई थी। उसको एक सात-आठ माह की बेटी भी है। बताया जाता है कि वह अपने वैवाहिक जीवन से खुश नहीं था। उसकी पत्नी मायके गई हुई है। बताया जाता है कि पत्नी हमेशा मायके ही रहा करती थी। घटना की सूचना सामने आते ही लोगों की भरी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों द्वारा घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा की जा रही है। घटना घटित होने के बाद परिवार के अन्य सदस्य या तो मोतिहारी में घायल की इलाज करा रहे थे या घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा मृतक के पत्नी को दी गई। वह रोते बिलखते मायके से ससुराल पहुंची। छोटे भाई की शादी नहीं हुई थी। जबकि मृतक से बड़ा एक और भाई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.