हजारीबाग, मार्च 7 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। कांडतरी पंचायत अंतर्गत मदरसा गुलशने ए रजा महुदी के परिसर में महुदी निवासी फिरोज अंसारी वल्द महरूम बाबूजान अंसारी की ओर से दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें फिरोज अंसारी के द्वारा इफ्तार के विभिन्न प्रकार के फल , अलग अलग तरह के पकवान , शरबत , पानी आदी का इंतजाम कर सैकड़ो लोगों को दावते इफ्तार करवाया गया। इफ्तार के पूर्व जामा मस्जिद महुदी के इमाम इकरामुल हक फैजी के द्वारा अहले सबाब व देश में अमन शांति के साथ-साथ फिरोज अंसारी के तरक्की को लेकर सभी रोजेदारों ने दुआ किया। अजान के शुरू होते ही सभी ने एक साथ इफ्तार किया। मौके पर जामा मस्जिद महुदी के इमाम इकरामुल हक फैजी, हाफिज मोहम्मद गुलाम रब्बानी, इसराइल अंसारी , कलामे आजम, नईम अंसारी,अकबर अंसारी सहित दर्जनों रोजेदार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.