फिरोज अंसारी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत
मुजफ्फर नगर, जुलाई 26 -- मुजफ्फरनगर। समाजवादी युवजन सभा के फिरोज अंसारी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में चरथावल विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन ने उन्हें बधाई दी। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि फिरोज अंसारी के मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। हाजी लियाकत कुरैशी की अध्यक्षता एवं शाइम हसन एड. के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर चरथावल विधायक पंकज मलिक, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, गौरव जैन, हाजी लियाकत अली, नौशाद अली, सोमपाल भाटी आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.