फिरोजाबाद के स्कूल में बिगड़ी छात्र की तबीयत, मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 10 -- जनपद फिरोजाबाद में शुक्रवार को उच्च प्राथमिक स्कूल गढ़ी तिवारी में कक्षा सात के एक छात्र की मौत हो गई। मध्यावकाश में छात्र अपने दोस्तों के साथ कैरम खेल रहा था। इस दौरान उसके चाचा उसे बुलाने पहुंचे तो बैग लेने के लिए कक्षा में गया। बैग लेकर लौटते वक्त ही अचानक गश खाकर गिर पड़ा। परिजन एवं शिक्षक उसे ट्रॉमा सेंटर लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक इस मामले में भी प्रारंभिक जांच में साइलेंट अटैक ही वजह मान रहे हैं। परिजनों का कहना है एमडीएम खाने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ी, जबकि विभागीय जांच में साथी छात्रों के अनुसार बच्चे ने शुक्रवार को खाना नहीं खाया था। यह भी पढ़ें- Firozabad News: कोचिंग से लौट रही छात्रा की साइलेंट अटैक से मौत मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।गढ़ी तिवारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.