फिरोजाबाद, मई 3 -- थाना नारखी क्षेत्र के एक युवक की राजस्थान के उदयपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मकान से गिरकर मौत हो गई। वह पुताई का काम करता था। घटना के बारे में जानकारी होने पर परिजन उदयपुर के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। नगला नौजी निवासी 35 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र महिपाल ठेकेदार हंसवीर सिंह पुत्र भीकम सिंह निवासी शेसपुर थाना नसीरपुर के साथ मजदूरी पर पुताई का कार्य करने उदयपुर राजस्थान गया था। बताया जाता है कि उदयपुर में एक मकान की पुताई करते समय सत्यप्रकाश अचानक एक मंजिला मकान से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी, बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बु...