सीवान, अप्रैल 13 -- (गोपालपुर से खुर्शीद आलम)। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोसोपाली गांव में 13 मार्च की देर शाम फिरोज अहमद की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कांड संख्या 121/26 के नामजद अभियुक्त अजित कुमार यादव की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद अभियुक्त अजित कुमार यादव ने 30 मार्च को सीवान के माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। मामले के अनुसंधान के क्रम में हुसैनगंज पुलिस ने 10 अप्रैल को उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि घटना में प्रयुक्त हथियार उसने अपने घर में छिपाकर रखा है। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर तलाशी ली, जहां से एक पिस्टल एवं एक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.