फिरोजपुर में ड्यूटी के दौरान जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
इटावा औरैया, जून 24 -- भरथना। पंजाब के फिरोजपुर स्थित सेना मुख्यालय में तैनात भरथना क्षेत्र के एक जवान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जवान के निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार देर शाम सैन्य अधिकारियों द्वारा जवान को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिसके बाद स्वजन पार्थिव शरीर लेकर भरथना के लिए रवाना हो गए।
सैन्य अधिसूचना थाना क्षेत्र के नगला गनू गांव के अजय कुमार यादव भारतीय सेना में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए अजय वर्तमान में पंजाब के फिरोजपुर स्थित आर्मी हेडक्वार्टर में सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों ने की व्यवस्था की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
परिजनों का शोक सैन्य अधिकारियों ने परिजनों को हृदय गति रुकने से मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.