फरीदाबाद, जनवरी 13 -- नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका में राजकीय मॉडल डिग्री कॉलेज के स्थायी भवन का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। यह भवन तीन मंजिला होगा और आधुनिक सुविधाओं से युक्त रहेगा। कॉलेज के निर्माण पर करीब 8 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कॉलेज भवन कृषि विभाग की ओर से स्थानांतरित की गई लगभग पांच एकड़ भूमि पर बनाया जा रहा है। भवन तैयार होने के बाद क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस कॉलेज की आधारशिला 4 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से लाइव कार्यक्रम के माध्यम से रखी थी। यह कॉलेज केंद्र सरकार की मॉडल डिग्री कॉलेज योजना के तहत स्वीकृत हुआ था। हरियाणा सरकार ने इसके लिए बजट और भूमि उपलब्ध कराकर योजना को धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.