रांची, फरवरी 16 -- रांची। रांची नगर निगम की ओर से सोमवार को फिरायालाल पब्लिक स्कूल में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया। सहायक प्रशासक निहारिका तिर्की के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को कूड़ा पृथक्करण और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गीले और सूखे कचरे को अलग करने के महत्व को रोचक ढंग से समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों और शिक्षकों ने रांची को स्वच्छ बनाने की शपथ ली और परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पीएमसी टीम और विद्यालय प्रबंधन के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.