रांची, मार्च 5 -- रांची। नवयुवक समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से फिरायालाल चौक पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विक्रेताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। उत्सव के दौरान विक्रेता होली के गीतों पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में लालपुर क्षेत्र के विक्रेता भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...