फिराक गोरखपुरी की जयंती पर कल होगा मुशायरा
प्रयागराज, अगस्त 26 -- प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से फिराक गोरखपुरी की जयंती की पूर्व संध्या पर 27 अगस्त को एकेडेमी सभागार में मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. फाजिल अहसन हाशमी, एमएस खान, मखदूम फूलपुरी, अतिया नूर, तरन्नुम नाज, मिस्बाह इलाहाबादी व डॉ. प्रीता बाजपेयी फिराक साहब के जीवन की चुनिंदा शायरी का पाठ करेंगी। समारोह दोपहर तीन बजे आयोजित किया जाएगा। एकेडेमी के सचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मुशायरे से पहले फिराक गोरखपुरी के व्यक्तित्व और कृतित्व के जरिए समाज के समग्रता के महत्व पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.