जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। कपाली अहमदनगर की फिरदौसिया मस्जिद मे रमजानुल मुबारक की पवित्र रात्रों मे नमाजे तरावीह के साथ कुरानपाक का पाठ संपन्न हुआ । तरावीह की नमाज हाफिज फजल फिरदौसी ने पढ़ाई । हाफिज फजल की सुन्दर तिलावत नमाजियों के मन को छू लेती थी । तमाम नमाजियों ने श्रद्धा व सम्मान के साथ कुरान के पाठ को सुना । खत्मे कुरान के इस मौके पर मस्जिद मे बड़ी संख्या मे नमाजी उपस्थित थे। तरावीह के अंत मे मौलाना शाह हस्सान अहमद उसमानी ने अपने राज्य व अपने देश की उन्नति , खुशहाली, भाईचारगी , अमन व शांति के लिए अल्लाहपाक से प्राथना किया । तमाम नमाजियों के बीच मिठायों का वितरण किया गया। इस मौके पर मस्जिद कमेटी की ओर से और स्थानीय लोगों की ओर से हाफिज फजल को फूलों का हार पहनाकर उनके प्रति धन्यवाद किया साथ ही उन्हें ढेर सारे उपहार भी भेंट किए गए।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.