फिन स्विमिंग में सात तैराक भाग लेंगे
वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी। पुणे के शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय फिनस्विमिंग प्रतियोगिता 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी। इसमें वाराणसी मंडल के 7 तैराक चुने गए हैं। इनमें गायत्री, श्वेता साहनी, अवदान सिंह, आरो यादव, रोहित कुमार बिंद, सुमित साहनी, हिमांशु साहनी रविवार को पुणे रवाना होंगे। तैराकों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह,कनाईचंद्र तलापात्र, सत्यम शर्मा एवं जिला तैराकी संघ के सचिव शंभू प्रसाद, अभिषेक पांडेय ने शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.