नई दिल्ली, मार्च 5 -- न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 33 गेंदों पर तूफानी शतक जड़ ना सिर्फ अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने इस मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का 10 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। फिन एलन अपनी इस पारी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में भी इतिहास रचने में कामयाब रहे। एलन टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हैं। जी हां, उनसे पहले टूर्नामेंट के 19 साल के इतिहास में कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया था। यह भी पढ़ें- IND vs ENG सेमीफाइनल आज, जानें कैसा रहेगा वानखेड़े की पिच का मिजाज फिन एलन से पहले टी20 वर्ल...