नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Fino Payments Bank share: शेयर बाजार में लिस्टेड-फिनो पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ ऋषि गुप्ता गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सीजीएसटी और एसजीएसटी अधिनियमों के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।क्या कहा बैंक ने? भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के लिस्टिंग नियमों के विनियम 30 के तहत एक एक्सचेंज डिस्क्लोजर में बैंक ने स्पष्ट किया कि यह जांच एक व्यापारिक साझेदार से संबंधित है और इसका उसके अपने जीएसटी अनुपालन से कोई संबंध नहीं है। बैंक ने कहा कि वह स्थिति से निपटने और उससे उबरने के लिए सक्रिय रूप से उचित कदम उठा रहा है। बैंक ने आगे बताया कि मुख्य वित्तीय अधिकारी केतन मर्चेंट को संगठन का नेतृत्व करने और दैनिक कार्यों की देखरेख करने के लिए नियुक्त किया गया है।स्मॉल फाइनेंस बैंक क...