गिरडीह, मई 28 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी प्रखंड के चेगरो-सेवाटांड़ गांव की सात महिलाओं ने डुमरी थाना में आवेदन देकर फिनो पेमेंट्स बैंक, गानोडीह के संचालक नियाज अंसारी (पिता- खलील अंसारी) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बैंक संचालक ने उनके खातों का गलत तरीके से संचालन किया तथा बिना उनकी सहमति के खातों से जुड़े मोबाइल नंबर बदल दिए। महिलाओं द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि संचालक ने मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनका खाता फिनो पेमेंट्स बैंक में खुलवाया था। इसके बाद उनके खातों से संदिग्ध तरीके से पैसों का लेन-देन किया जाने लगा। साथ ही खातों में दर्ज मोबाइल नंबर भी बिना अनुमति बदल दिए गए, जिससे लेन-देन की जानकारी खाताधारकों तक नहीं पहुंच पा रही थी। आवेदन पर मंजू कुमारी, जमनी देवी, जमुनी देवी, ललीता देवी, ...