कोडरमा, अप्रैल 29 -- सतागावां। सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम राजाबर में एक 12 वर्षीय नाबालिग के फिनाइल पी लेने से उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल बच्चे की पहचान प्रिंस कुमार (पिता- मनोज चौधरी) के रूप में की गई है, जो राजाबर गांव का निवासी है। घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे कोडरमा रेफर कर दिया। फिलहाल चिकित्सकों के अनुसार बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- सतगावां में छत से गिरकर तीन साल का बच्चा गंभीर, कोडरमा रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...