नोएडा, फरवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने सेक्टर-11 में प्रस्तावित फिनटेक सिटी के विकास के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी कर कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं। वे 18 मार्च तक प्रस्ताव दे सकती हैं। उत्तर भारत की पहली फिनटेक सिटी को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। यह परियोजना 750 एकड़ में विकसित होगी। पहले चरण में 250 एकड़ भूमि पर बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। फिनटेक में ब्लॉक चेन, पेमेंट, एक्सचेंज, रिसर्च, डिजिटल मनी, ऑनलाइन बैंकिंग निवेश और अन्य वित्तीय संस्था आएंगी। यहां आने वाली कंपनियों को कई विशेष सुविधा मिलेंगी। अब यीडा ने फिनटेक सिटी को विकसित करने के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। यीडा एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.