गोपालगंज, मार्च 1 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय थाने के एक गांव में रविवार को एक संदिग्ध बाइक सवार युवक के घर में घुसकर महिला के साथ दुर्व्यवहार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गृहस्वामी खाड़ी देश अबू धाबी में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी दो छोटे बच्चों के साथ रहती हैं। एक बाइक सवार युवक रविवार को फितरा मांगने के बहाने दरवाजे पर पहुंचा। पुरुष सदस्य की अनुपस्थिति देख वह अचानक घर के अंदर घुस गया और महिला के साथ अशोभनीय हरकत करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। भीड़ जुटती देख आरोपी बाइक से फरार हो गया। कुछ ग्रामीणों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। घटना की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.