वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। फिट हैं तो हिट है कार्यक्रम में रग्बी, फुटबाल, हॉकी, जूडो, एथलेटिक्स और हैंडबॉल की सैकड़ों बालिकाओं ने रविवार को पांच किलोमीटर की वॉक रेस में हिस्सा लिया। लालपुर स्टेडियम से परमानंदपुर मिनी स्टेडियम तक यह दौड़ आयोजित की गई। इसमें काजल प्रथम, सुनीता द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की संयोजक डॉ आशा सिंह ने बताया दौड़ के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ के लिए अवश्य दे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...