भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता फिट रहने की चाह में लोग जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं तो स्लिम बने रहने की चाह के चलते खाने में सोडियम जैसे खाद्य पदार्थों का जमकर सेवन कर रहे हैं। ये दोनों प्रवृत्ति किडनी को बीमार कर रही है। इन आदतों का शिकार होकर लोग अपनी किडनी गंवा रहे हैं और इलाज व डायलिसिस को लेकर अस्पतालों तक की दौड़ लगा रहे हैं। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमाद्री शंकर बताते हैं कि इन दिनों हॉस्पिटल के ओपीडी में किडनी खराब कराने के प्रति सप्ताह 12 से 15 मरीज इलाज को आ रहे हैं। इनमें से करीब 10 प्रतिशत मरीजों की उम्र 28 से लेकर 45 साल के बीच हो रही है। इनकी काउंसिलिंग की गई तो पता चला कि ये लोग जिम में जाकर कई साल से कड़ी एक्सरसाइज कर रहे थे और खाने में हरी सब्जियां, संतरा, केला, ड्राई फ्रूट्स ...