हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऋषि क्रिकेट अकैडमी में आयोजित "फिट टू फ्लाई कप कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट" का रविवार को रोमांचक मुकाबलों के बीच भव्य समापन हो गया। फाइनल मैच में फ्यूचर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 191 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर क्रिकेट क्लब की टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।समापन समारोह में ललित नैय्यर, प्रशांत कौशिक और उज्ज्वल वालिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- मृत्युंजय, पैंथर्स और बिलाल क्लब की शानदार जीत उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने और...