सुपौल, मई 25 -- वीरपुर, एक संवाददाता। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 45वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय वीरपुर द्वारा रविवार को मुख्यालय से सीमा चौकी कटैया तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट गौरव सिंह के नर्दिेशन एवं द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रैली का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों एवं बल कार्मिकों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण तथा नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली के दौरान जवानों एवं अधिकारियों ने ह्लफिट इंडिया-हिट इंडियाह्व, ह्लस्वस्थ शरीर-स्वस्थ राष्ट्रह्व और ह्लसाइकिल अपनाओ-स्वास्थ्य बढ़ाओह्व जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, महिला कार्मिकों एवं बाल कार्मिकों ...