फिट इंडिया मिशन के तहत 20 आरोग्य मंदिरों से निकली साइकिल रैली
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- फिट इंडिया मिशन अंतर्गत आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' अभियान के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा अंतर्गत संचालित 20 आरोग्य मंदिरों में साइकिल रैली निकाली गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मो. सऊद के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में आरोग्य मंदिरों पर तैनात चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों को नियमित रूप से साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाना एक सरल, सस्ता और प्रभावी व्यायाम है। इससे पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता है। नियमित साइकिल चलाने से हृदय स्वस्थ रहता है, शारीरिक क्षमता बढ़ती है, मोटापा और कई अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही साइकिल चलाना पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चिकित्सकों ने ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.