फिट इंडिया मिशन, स्वास्थ्य अधिकारियों ने चलाई साइकिल
बदायूं, जुलाई 20 -- बदायूं, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिट इंडिया मिशन के तहत संडे ऑन साइकिल अभियान का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला मुख्यालय पर सीएमओ समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने साइकिल चलाकर लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- फिट इंडिया मिशन के तहत 20 आरोग्य मंदिरों से निकली साइकिल रैली संडे ऑन साइकिल अभियान का शुभारंभ रविवार को कार्यक्रम के तहत सीएमओ ने अपने कार्यालय से मिशन का शुभारंभ किया। सीएमओ के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने साइकिल चलाकर मिशन का आगाज किया। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि सभी को सप्ताह में कम से एक दिन साइकिल जरूर चलानी चाहिए इससे शरीर में व्यायाम की कई क्रियाएं पूर्ण हो जाती हैं। उ्रउन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों से आह्वान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.