फरीदाबाद, मार्च 27 -- पलवल। जिला प्रशासन और खेल विभाग के सहयोग से शनिवार नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में फिट इंडिया-फिट पलवल अभियान का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सुबह 7:00 से 10:00 तक होगा। इसमें हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि फिट इंडिया-फिट पलवल अभियान के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त डा. सुभिता ढाका को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। फिट इंडिया-फिट पलवल अभियान के तहत सूर्य नमस्कार, योग, जुम्बा, रस्साकशी, मटका रेस, मटका डांस, म्यूजिकल चेयर, खुला हूप्स, लेमन रेस, स्पून रेस, लांग जंप, हाई जंप सहित अनेक प्रकार की खेल गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने जिला के विद्यार्थियों और युवाओं से इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने का ...