रामगढ़, मार्च 13 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। मुकुंदाबेड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, घाटो में फिट इंडिया-घाटो शक्ति स्पोर्ट्स उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन शुक्रवर को किया गया। फिट इंडिया आंदोलन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वास्थ्य, समानता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसका आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, ट्रांसजेंडर समुदाय को खेल, फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों, खिलाड़ियों, युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए जुम्बा, डांस, म्यूजिकल चेयर, वॉकिंग जैसी विभिन्न मनोरंजक, स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.