फिट इंडिया के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली
अररिया, अगस्त 17 -- बथनाहा, एक संवाददाता। फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के वाहिनी मुख्यालय एवं सभी सीमा चौकियों में 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहिनी मुख्यालय में द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली के दौरान जवानों ने 'फिट रहेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया' समेत स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े नारे लगाकर लोगों को नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय से बीरपुर मोड़ तक गई और वहां से वापस लौटकर वाहिनी मुख्यालय में समाप्त हुई। कार्यक्रम में 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार, अधिकारीगण एवं अन्य बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- सुपौल : फिट इं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.