हजारीबाग, जून 14 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 22 झारखंड बटालियन एनसीसी, हजारीबाग ने भारतीय खेल प्राधिकरण रांची के सहयोग से फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली निकाली।साइकिल रैली का शुभारंभ शहर के कर्जन ग्राउंड से हुआ। इस दौरान एनसीसी के 100 से अधिक कैडेट्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। कैडेट्स ने साइकिल चलाते हुए करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय की और शहरवासियों को नियमित शारीरिक गतिविधियों एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला स्कूल मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइकिलिंग के माध्यम स...