फरीदाबाद, मार्च 25 -- पलवल। जिला प्रशासन द्वारा जिला खेल विभाग के सहयोग से शनिवार 28 मार्च को सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में फिट इंडिया कार्यक्रम को आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने फिट इंडिया कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फिट इंडिया कार्यक्रम के लिए एडीसी डा. सुभिता ढाका को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत सूर्य नमस्कार, योग, जुम्बा, रस्साकशी, मटका रेस, मटका डांस, म्यूजिकल चेयर, खुला हूप्स, लेमन रेस, स्पून रेस, लांग जंप, हाई जंप सहित अनेक प्रकार की फन गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी तैयार...