औरंगाबाद, मार्च 14 -- फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे फिट इंडिया कार्निवल के तहत रविवार की सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम रोड पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों और शारीरिक व्यायाम से जुड़े प्रदर्शन किए जाएंगे, जिससे युवाओं और बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। मलखम्ब के जिला सचिव योगेंद्र भूषण ने बताया कि इस आयोजन में औरंगाबाद जिले के कई प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे। इनमें विवेक कुमार, बैजू कुमार, अभिषेक कुमार, सिमरन कुमारी, कुमारी सुप्रिया, अंशु कुमारी, अंजली कुमारी और धनंजय कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रतिभागियों के साथ वह स्वयं भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य युवाओं में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.