नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। यह इंतजार खत्म होने में अभी वक्त लगेगा लेकिन इससे पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के पास कई तरह की डिमांड आ गई है। ऐसी ही कुछ डिमांड ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की नेशनल काउंसिल की ड्राफ्टिंग कमेटी ने की है। इनमें सबसे बड़ी डिमांड मिनिमम बेसिक पे को बढ़ाने की है। आइए इसे डिटेल में समझ लेते हैं।क्या है डिमांड? कमेटी ने मिनिमम बेसिक पे को 18000 रुपये से बढ़ाकर 69000 रुपये करने की मांग की है। दरअसल, सातवें वेतन आयोग ने जो फिटमेंट फॉर्मूला लागू करने की सिफारिश की थी, उसके बाद मिनिमम बेसिक पे में बड़ा उछाल आया और यह 18000 रुपये पर आ गया। अब NC-JCM ड्राफ्टिंग कमेटी ने 8वें वेतन आयोग के लिए 3.833 के फिटमें...