शाहजहांपुर, दिसम्बर 30 -- शाहजहांपुर। जिले में फिटनेस सेंटरों की कमी से उत्पन्न समस्याओं को लेकर ई-रिक्शा चालकों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा। चालकों ने कहा कि परिवहन मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक जिले में तीन फिटनेस सेंटर खोले जाने की बात है, लेकिन वर्तमान में अधिकांश जिलों में केवल एक ही सेंटर संचालित है। ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि एकमात्र फिटनेस सेंटर होने से वाहन स्वामियों से अतिरिक्त शुल्क की मांग की जा रही है, जिससे परेशानियां बढ़ रही हैं। चालकों ने मांग की कि निजी फिटनेस सेंटर शुरू होने के साथ सरकारी फिटनेस सेंटरों को बंद न किया जाए। साथ ही सभी सेंटरों की नियमित निगरानी, शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन या पोर्टल शुरू करने और जिला प्रशासन, परिवहन विभाग व स्थानीय ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों को शामिल कर स्थायी निरीक्षण सम...