पीलीभीत, मार्च 25 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सैदपुर निवासी अनोखेलाल ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र अंश मौर्य शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। 21 मार्च को सुबह घर से वह फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने जाने की बात कह कर निकला था। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू करी। कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को तहरीर दी गई। उनके पुत्र की शहर के गोहानिया चौराहा और रेलवे स्टेशन पर लगे सीसी कैमरे में तस्वीर कैद हुई है। इससे छात्र के ट्रेन से जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...