दरभंगा, मार्च 29 -- बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के बसकट्टी गांव के पास मुख्य सड़क पर शनिवार को सड़क परिवहन विभाग की एसआई ज्योति कुमारी ने एक निजी यात्री बस पर फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं रहने के कारण पांच हजार रुपये का चालान किया। डीटीओ कार्यालय की इस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कई ऐसे वाहन हैं जो सड़क पर चलने के लिए जरूरी कागजात तैयार नहीं रखते हैं। वैसे वाहन चालकों व मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद बस और अधिकारी दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.