जहानाबाद, फरवरी 25 -- बिहार पुलिस सप्ताह: चौथे दिन पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन एसपी के साथ शहर की सड़कों पर दौड़े कई पुलिसकर्मी व पब्लिक स्कूली बच्चों को नशीली वस्तुओं का सेवन नहीं करने की दी नसीहत जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। बिहार पुलिस सप्ताह के चौथे दिन बुधवार की सुबह पुलिस प्रशासन के द्वारा जहानाबाद में मैराथन दौड़ और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसपी अपराजित लोहान ने पुलिस केंद्र के समीप से दौड़ की शुरुआत करायी जिसमें एसपी समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी व आम लोग शामिल शामिल हुए। दौड़ में शामिल लोग पुलिस केंद्र से चलते हुए अंबेदकर चौक, अस्पताल मोड, अरवल मोड़ होते हुए गौतम बुद्ध स्कूल के समीप तक गए और वहां से वापस पुलिस केंद्र के पास आकर दौड़ का समापन हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से जन-संपर्क को सुद...