हमीरपुर, मार्च 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस संचालित जर्जर स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को टीम ने पांच फिटनेस फेल वाहनों को राठ कोतवाली में सीज किया है। इस कार्रवाई से स्कूल वाहन संचालकों में हड़कंप है। एआरटीओ (प्रवर्तन) अमिताभ राय ने बताया कि शनिवार को पीटीओ चंदन पांडेय के द्वारा स्कूली वाहनों के खिलाफ जिले के अलग अलग स्थानों में अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान उन्होंने गोहांड और राठ क्षेत्र में सघन प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए फिटनेस फेल पांच स्कूली वाहनों को सीज करते हुए राठ कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसके साथ ही एक साल से बकाया टैक्स होने पर एक वाहन को सीज किया गया।पीटीओ ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्य को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने विद्यालय में संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.