नई दिल्ली, मई 13 -- पंजाब किंग्स ने मंगलवार को फ्रेंचाइजी और कुछ खिलाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे 'अफवाहों' पर बहुत ही तल्ख प्रतिक्रिया दी थी। उसने लोगों से 'अपुष्ट खबरों' को नहीं फैलाने और 'दुष्प्रचार' से बचने की अपील की थी। पंजाब किंग्स के जिन खिलाड़ियों को लेकर हाल में चर्चाएं हुई थीं, उनमें प्रभसिमरन सिंह भी थे। उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। चर्चाओं के मुताबिक पिछले 7 दिन में प्रभ का वजन कथित तौर पर 10 किलोग्राम बढ़ गया है। ऐसी चर्चाओं के बीच प्रभसिमरन सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया और शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। इसे खुद के बारे में अफवाह उड़ाने वालों के लिए जवाब के तौर पर देखा जा रहा है।'अफवाहों' पर पंजाब किंग्स की तीखी प्रतिक्रिया आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स को अपने पिछले चार मैचों में लगातार हार का सामना करन...