हरिद्वार, फरवरी 20 -- पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित परेड के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया। सुबह निर्धारित समय पर पुलिस लाइन पहुंचे एसएसपी ने पहले जवानों के साथ दौड़ लगाई और शारीरिक व्यायाम किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है। एसएसपी ने जवानों की शस्त्र ड्रिल और मैनुअल अभ्यास की बारीकी से जांच की। जहां-जहां कमियां नजर आईं, अफसरों को मौके पर ही निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शस्त्र संचालन और ड्रिल में शत-प्रतिशत दक्षता अनिवार्य है। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन पूरे जिले की पुलिसिंग का केंद्र है, इसलिए यहां क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.