औरैया, अगस्त 21 -- बिना फिटनेस और परमिट के स्कूली वाहनों का संचालन करने वाले विद्यालयों पर अब सख्ती होगी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित विद्यालय के खिलाफ विधिक कार्रवाई के साथ नियमानुसार मान्यता समाप्त अथवा निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों का जीवन सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। जिले में दुर्घटना बाहुल्य स्थानों को चिह्नित कर ब्लैक स्पॉट विकसित किए जाएं। यह भी पढ़ें- बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र संचालित न हों स्कूली वाहन: डीएम इन स्थान...