फिटनेस न कराने वाले स्कूलों पर होगी मान्यता समाप्ति की कार्रवाई
बागपत, जून 19 -- बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में बताया गया कि हिट एंड रन मामलों में 58 प्रकरणों में 23 आश्रितों को आर्थिक सहायता का भुगतान किया गया। एआरटीओ को निर्देश दिए सभी विद्यालय के वाहनों की नियमित जांच कराएंगे। जिन विद्यालयों को बार-बार नोटिस और अपील के बावजूद अपने वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र नवीनीकृत नहीं कराया गया है, उनके विरूद्ध कार्रवाई करेंगे और जरूरत पड़ने पर मान्यता समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कराएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। दिल्ली-देहरादू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.