लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- स्कूली वाहनों की फिटनेस न कराना 41 वाहन स्वामियों को भारी पड़ गया। कई बार नोटिसें देने के बाद भी इन स्कूलों की फिटनेस न कराने पर इनकी आरसी निलंबित कर दी गई है। तीन महीने के लिए आरसी निलंबित होने के बाद भी अगर फिटनेस की जांच न कराई तो वाहन संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। परिवहन विभाग में 835 स्कूली वाहन के रूप में पंजीकृत हैं। सभी वाहनों की फिटनेस, परमिट आदि अपडेट करानी जरूरी है। इन वाहनों में से 51 वाहन ऐसे हैं जिनकी फिटनेस नहीं कराई गई है। इन सभी वाहन स्वामियों को कई बार नोटिस जारी की गई, इसके बाद भी फिटनेस की जांच न कराने पर 41 वाहनों की आरसी तीन महीने के लिए निलंबित कर दी गई। वहीं 10 वाहनों की फिटनेस की प्रक्रिया चल रही है। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बताया ने बताया कि स्कूल वाहनों के संचालन में किसी भी तरह की लापर...