कौशाम्बी, मार्च 26 -- वाहनों के फिटनेस का निजीकरण किए जाने के बाद वाहन स्वामी टेंडर ले रखे ठेकेदार की मनमानी का शिकार हो रहे हैं। फिटनेस कराने जाने वाले वाहनों के मालिकों को जहां फतेहपुर तक जाने का अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर उनसे मनमाने ढंग से धनउगाही की जा रही है। मामले की शिकायत एक स्कूल के प्रबंधक ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक्स व फेसबुक पर पोस्ट कर की है। अलीगढ़ व आगरा में स्कूली बस से छात्रा की मौत के बाद परिवहन आयुक्त संजीदा हो गए हैं। उन्होंने आरटीओ प्रयागराज मंडल को पत्र भेजकर बगैर फिटनेस के चलने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश के क्रम में एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल ने बगैर फिटनेस स्कूली वाहनों का संचालन कर रहे प्रबंधकों...