अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूली वाहनों की फिटनेस के अलावा निजी वाहनों की फिटनेस में बड़ा खेल शुरू हो गया है। मामला मिनी बस की फिटनेस से जुड़ा है। अलीगढ़ में अधिकृत ऑटो व्हील्स फिटनेस सेंटर पर निर्धारित 3180 रुपए फीस के अलावा साढ़े 11 हजार रुपए पेटीएम पर रिश्वत लिए जाने का आरोप है। मामले में संभागीय परिवहन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। महानगर बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष ठा. महेन्द्र सिंह सोलंकी व सचिव अरविंद सेंगर के अनुसार शासनादेश के अनुसार व्यवसायिक वाहनों की फिटनेस की जांच के लिए अलीगढ़ में अधिकृत किए गए ऑटो व्हील्स फिटनेस सेंटर इगलास रोड पर राजस्थान के शख्स द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सरकार डायग्नोस्टिक्स: भरोसे, पारदर्शिता और उत्कृष्ट स्वास्थ्य जांच के लिए लोकप्रिय फिटनेस सेंटर में अभी कोई उपकरण...