नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- -दिल्ली यातायात पुलिस इन वाहनों पर कार्रवाई के लिए चलाएगी अभियान नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की सड़कों पर बिना परमिट और फिटनेस के दौड़ रहे सवारी वाहनों पर दिल्ली यातायात पुलिस सख्त कार्रवाई करने जा रही है। यात्रियों की जान को खतरे में डाल रहे इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक सर्कल में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ग्रामीण सेवा के तहत चलने वाले काफी सवारी वाहन ऐसे हैं, जिनकी परमिट अवधि कब की समाप्त हो चुकी है और फिटनेस भी प्रमाणित नहीं कराई गई है। इन वाहनों की हालत इतनी जर्जर है कि इनमें न तो ठीक से हेडलाइट काम करती है और न ही डिपर लाइटें लगी हैं। कई वाहनों का ढांचा तक हिलता नजर आता है, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। यातायात पुलिस के ...