फिटनेस, परमिट फेल मिलने पर तीन स्कूली बसें सीज
गोंडा, अगस्त 10 -- गोण्डा, संवाददाता। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर एआरटीओ प्रवर्तन ने कड़ी कार्रवाई की है। करनैलगंज स्थित श्री साईं एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स कॉलेज की तीन स्कूल बसों के दस्तावेज जांच में फेल पाए जाने पर उन्हें सीज कर दिया गया। सोमवार को जिले में स्कूल वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान करनैलगंज श्री साईं कॉलेज की तीन बसों की जांच की गई। जांच में तीनों बसों की फिटनेस वैध नहीं मिली, परमिट की समयावधि समाप्त थी और बीमा भी फेल पाया गया। यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर तीनों बसों को सीज कर खड़ा कराया गया है। एआरटीओ आरसी भारतीय ने कहा कि बच्चों को लेकर चलने वाले स्कूली वाहनों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी विद्यालय प्रबंधकों और वाहन स्वामियों से अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.