रांची, जून 1 -- रांची। जेईई एडवांस्ड-2026 में फिटजी रांची के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। शान सहाय ने ऑल इंडिया-2510वीं रैंक प्राप्त कर मान बढ़ाया। शान के अलावा प्रभु शुक्ला को 4901वीं रैंक, अक्षत ओम को 6640वीं, सार्थक भुकानिया को 7483वीं रैंक और उत्सव गुप्ता को 7783वीं रैंक प्राप्त हुई। संस्थान ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। बताया कि क्लासरूम प्रोग्राम इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि वे छात्र के समग्र विकास अकादमिक, मानसिक और परीक्षा की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करते हैं। संस्थान की ओर से बताया गया कि छठी से 12वीं पास छात्रों के लिए 7 जून को एडमिशन टेस्ट आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड 2026 में डीएवी सेक्टर-4 के छात्रों का शानदार प्रदर्शन यह परीक्षा न केवल प्रवेश का माध्यम है, बल्कि छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर स्कॉलरशिप...