गिरडीह, जनवरी 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। फिटकोरिया मोड़ से महेशमुंडा मुख्य सड़क पर बने अनगिनत रोड ब्रेकर सड़क की सूरत बिगाड़ दिया है। जगह जगह पर बने रोड ब्रेकर के कारण सड़क की उपयोगिता व्यर्थ साबित होने लगी है और यातायात व्यवस्था जबर्दस्त रुप से प्रभावित हो रही है। रोड ब्रेकर के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से पंचायत प्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर इसका विरोध किया है और आरईओ विभाग एवं स्थानीय प्रशासन का भी इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए सुगम यातायात व्यवस्था के लिए रोड से ब्रेकर हटाने की मांग की है। मुखिया मो. सिद्दीक अंसारी, समाजसेवी रामरतन राम, भाजपा नेता संदीप गुप्ता सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सरकारी राशि से सड़क मरम्मत कार्य कराया गया। वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क की मरम्मत होने से लोगों ने राहत की सांस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.